बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार सीधे बैंक खाते में ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही, लाभार्थियों को आगे अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: अगर आप बिहार की महिला हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है। सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है, जहां से महिलाएं आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है?
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana बिहार सरकार की एक विशेष पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इसके अलावा, यदि महिला अपना रोजगार और बड़ा करना चाहती है तो उसे ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 |
---|---|
किसने शुरू की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार की महिलाएं |
प्रारंभिक लाभ | ₹10,000 सीधे बैंक खाते में |
अतिरिक्त सहायता राशि | ₹2 लाख तक |
आवेदन की शुरुआत | 07 सितंबर 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmry.brlps.in |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 का उद्देश्य
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना – ताकि वे खुद का रोजगार कर सकें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
- आर्थिक स्थिति में सुधार – गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को सहारा देना।
- गांव-गांव में रोजगार बढ़ाना – ताकि महिलाओं को पलायन करने की जरूरत न पड़े।
- महिला सशक्तिकरण – महिलाओं को समाज में आत्मविश्वास और पहचान दिलाना।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ पाने के लिए महिला आवेदकों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा –
- आवेदक महिला बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो।
- उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला की शादी हो चुकी हो।
- महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई हो।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
किन-किन रोजगार के लिए मिलेगा लाभ?
महिला आवेदक इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार के रोजगार शुरू कर सकती हैं। जैसे कि –
- फल एवं सब्जी की दुकान
- डेयरी प्रॉडक्ट/जूस शॉप
- किराना स्टोर
- कपड़ा एवं फुटवियर शॉप
- प्लास्टिक व बर्तन की दुकान
- ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप
- खिलौना व जनरल स्टोर
- बिजली उपकरण की दुकान
- मोबाइल रिपेयरिंग व रिचार्ज सेंटर
- स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी शॉप
- ब्यूटी पार्लर व ज्वेलरी शॉप
- कृषि कार्य, बकरी पालन, मुर्गी पालन, गौ पालन
- ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा खरीदना
यानी महिलाएं अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी व्यवसाय चुन सकती हैं और सरकार से सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Online Apply करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी/ग्रामीण) का विकल्प चुनना होगा।

- आवेदन फॉर्म ओपन होने के बाद सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अंत में एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को लाभ
- महिलाओं को ₹10,000 की सीधी आर्थिक सहायता बैंक खाते में मिलेगी।
- अतिरिक्त रूप से ₹2 लाख तक का लाभ मिलेगा।
- महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने का मौका मिलेगा।
- परिवार की आय में वृद्धि होगी।
- महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
महत्वपूर्ण लिंक
Download New Form | Download Now |
Direct Apply Link (शहरी) | Apply Now |
Notification | Download Online |
Official Website | Visit Now |
Join To Get Latest Update | WhatsApp | Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों, इस लेख में हमने आपको Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अगर आप भी बिहार की महिला हैं और खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है। सरकार आपके सपनों को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए तैयार है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और महिला परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।
FAQs – Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
Q1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?
👉 इसका लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
Q2. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
👉 महिलाओं को ₹10,000 प्रारंभिक सहायता और ₹2 लाख तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
Q3. क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
👉 जी हां, महिलाएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Q4. इस योजना में कौन-कौन से रोजगार शुरू किए जा सकते हैं?
👉 महिलाएं फल-सब्जी की दुकान, किराना स्टोर, कपड़ा व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप आदि शुरू कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें >>
- Bihar Vikash Mitra Vacancy 2025 Darbhanga : दरभंगा जिले में विकास मित्र के पदों पर नई भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
- पशुपालकों के लिए खुशखबरी! Bihar Pashu Shed Yojana 2025 से बनवाएं पक्का शेड, पाएं ₹1,60,000 तक भारी सब्सिडी – जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
- IBPS RRB Vacancy 2025 : क्लर्क और ऑफिसर के लिए 13217 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
- RRC SR Apprentice Recruitment 2025: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में 3518 पदों पर बंपर भर्ती – ऐसे करें आवेदन